Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
दुष्कर्म
Spread the love

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तुमला थाना क्षेत्र के एक गांव में 37 वर्षीय मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के दौरान महिला के भाई ने झाड़ियों की ओर से चीखने की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचा तो अपनी बहन के साथ गांव के ही युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। भाई को सामने देखकर आरोपी अपने कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे की है। पीड़िता का 34 वर्षीय भाई शौच के लिए मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे भदरा झाड़ी की तरफ से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह खेत के पास पहुंचा, जहां उसने अपनी 37 वर्षीय मूक-बधिर दिव्यांग बहन के साथ गांव के ही चंद्रहास कुमार को दुष्कर्म करते हुए देखा। भाई को मौके पर आता देख आरोपी घबरा गया और अपने कपड़े, पर्स तथा मोबाइल फोन वहीं छोड़कर भाग निकला।

घटना के बाद पीड़िता के भाई ने थाना तुमला पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) एवं 64(2)(प) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुमला पुलिस ने आरोपी चंद्रहास कुमार (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: दो नाबालिगों का अपहरण कर दुष्कर्म, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *