नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चारामा निवासी जीवन लाल सिन्हा (39) के रूप में की गई। घटना पुरुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पारिवारिक काम से जा रहे थे रायपुर
जानकारी के अनुसार, चारामा निवासी जीवन लाल सिन्हा अपने पिता रामेश्वर सिन्हा के साथ किसी पारिवारिक काम से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीवन लाल सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बस के साथ घिसटता गया बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर के बाद बाइक सवार काफी दूर तक बस के साथ घिसटता चला गया। हादसे में मृतक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बस चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बस चालक बस स्टैंड जल्दी पहुंचने की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाते हैं।
चारामा बस स्टैंड पर पुलिस ने बस रोकी
घटना की सूचना मिलने के बाद चारामा पुलिस ने घेराबंदी कर बस को चारामा बस स्टैंड पर रोक लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
तीजा पर बहन को मायके लाने निकला भाई, लौटते समय पिकअप ने कुचला; भाई-बहन दोनों की मौत






