Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
भाई की चाकू मारकर हत्या
Spread the love

बेमेतरा। जिले के बोरिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना 15 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे बेरला थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई अजीत कुर्रे (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

गाली-गलौज के बाद सड़क पर पहुंचा विवाद

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी मालती कुर्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह घर की छत पर अपनी बड़ी बहन, उसके बेटे और छोटे बच्चों के साथ बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके पति अभिषेक कुर्रे अपने छोटे भाई अजीत के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद कर रहे थे। इसके बाद दोनों भाई घर से बाहर सड़क पर चले गए, जहां भी उनके बीच झगड़ा जारी रहा।

बड़े भाई के सीने में चाकू से किया वार

भाई की चाकू मारकर हत्यासड़क पर विवाद के दौरान अजीत ने अपने बड़े भाई अभिषेक के साथ मारपीट की। इसके बाद पास रखे चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम यूनिट (FSL) की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजीत कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने झगड़े के दौरान चाकू से वार करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य जरूरी साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

ब्रेकिंगः नवापारा-अभनपुर मार्ग पर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *