Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पीएम मोदी के जन्मदिवस
Spread the love

अभनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सुचारू संचालन को लेकर भाजपा द्वारा अभनपुर में विधानसभा स्तरीय विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभनपुर विधानसभा के विधायक इंद्र कुमार साहू ने शिरकत कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सेवा और समर्पण के साथ मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिवस

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस समाज सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया।

विधायक साहू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाकर उनके जनकल्याणकारी संकल्प को आगे बढ़ाना ही अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी सुरेंद्र पटनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकर साहेब, मंडल अध्यक्ष भारत बैस सहित अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में विधायक इंद्रकुमार साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने की अपील की।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

‘हनुमान अंश’ हुई छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, CM साय ने सपरिवार देखी फिल्म; नीम करौली बाबा के संदेश की सराहना, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *