अंबिकापुर। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच सरगुजा जिले के बतौली ग्राम पंचायत की महिला सरपंच जगरमती पैकरा (48) की करैत सांप के डसने Snake Bite से मौत हो गई। देर रात करीब 2.30 बजे जमीन पर सोते समय करैत ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में परिजनों को सर्पदंश का पता नहीं चला और वे पेट में मरोड़ समझकर उनकी मालिश करते रहे। बाद में पेट पर सांप के डसने के निशान मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बतौली की सरपंच जगरमती पैकरा पति विशुन पैकरा के घर 10 सितंबर की रात मेहमान आए हुए थे। खाना खाने के बाद सोने की व्यवस्था की गई। मेहमानों को अपना पलंग देने के कारण जगरमती पैकरा अपने पति के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो गई थीं।
आधी रात को अचानक बिगड़ी तबीयत
Snake Bite रात करीब ढाई बजे जगरमती पैकरा की अचानक नींद खुली। उन्हें बेचौनी और उल्टी होने लगी। पति एवं परिजनों ने कारण पूछा तो उन्होंने पेट में मरोड़ और दर्द होने की बात कही। परिजनों ने इसे सामान्य पेट दर्द समझा और घर की महिला सदस्य उनके पेट की मालिश करने लगीं। इसी दौरान पेट पर सांप के काटने के निशान दिखाई दिए। निशान देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
कमरे में मिला करैत सांप
Snake Bite सर्पदंश का पता चलने के बाद परिजनों ने पूरे कमरे में सांप की तलाश शुरू की। इसी दौरान वहां करैत सांप दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों को यकीन हो गया कि इसी सांप ने जगरमती पैकरा को डसा है। परिजनों ने करैत को एक टब से ढक दिया और तत्काल जगरमती को उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए।
एंटी स्नेक वेनम देने के बाद भी नहीं बची जान
जगरमती पैकरा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार और एंटी स्नेक वेनम देने के बाद उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से रात में ही अंबिकापुर लेकर पहुंचे। हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार शुरू होने के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
चिकित्सकों के अनुसार, सर्पदंश Snake Bite का पता देर से चलने के कारण तब तक जहर शरीर में काफी फैल चुका था। एंटी स्नेक वेनम दिए जाने के बावजूद उनकी हालत संभाली नहीं जा सकी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया गया।
तीन बच्चों की मां थीं जगरमती
जगरमती पैकरा के तीन बच्चे हैं। उनके दो बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। महिला सरपंच की अचानक हुई मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
नयापारा में करैत सांप ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत






