रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में गुरुवार को सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ Hanuman Ansh देखी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखा।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हनुमान अंश’ “Hanuman Ansh” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से प्रदेश के दर्शकों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और जीवन मूल्यों को जानने का अवसर मिलेगा।
संत परंपरा ने समाज को दिखाई सत्य और सेवा की राह
Hanuman Ansh Film मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने सदियों से समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। संतों ने अपने जीवन और आचरण के माध्यम से मानवता तथा लोककल्याण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन इसी महान संत परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।
‘प्रेम, सेवा और भक्ति’ का संदेश आज भी प्रासंगिक
Hanuman Ansh Film मुख्यमंत्री ने कहा कि नीम करौली बाबा ने अत्यंत सरल जीवन और सहज शब्दों के माध्यम से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। उनके विचारों में मानवता और सभी के प्रति समान भाव सर्वाेपरि रहा। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखता है।
सिनेमा मनोरंजन के साथ संस्कार और विचारों का माध्यम
Hanuman Ansh Film मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति ही भारत की ताकत

Hanuman Ansh Film मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति उसकी हजारों वर्षों पुरानी परंपराओं और जीवन मूल्यों में निहित है। सेवा, करुणा, सद्भाव और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ‘हनुमान अंश’ को इन मूल्यों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समाज तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास बताया।
नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म
उल्लेखनीय है कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा तथा उनके सेवा और भक्ति के संदेश पर आधारित है। फिल्म के प्रदर्शन के अवसर पर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






