रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टे Satta के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर में सट्टा-पट्टी खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन और 1200 रुपए नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्रिमूर्ति नगर स्थित सुलभ शौचालय के पास सुदामा नामक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगाकर कागज-पेन के जरिए ‘कल्याण ओपन-क्लोज’ सट्टा Satta खिला रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी देवेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी।
घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम को मौके पर देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुदामा सेनापति पिता अनंत राम सेनापति (44 वर्ष) निवासी त्रिमूर्ति नगर, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा Satta पर्ची, जिसमें 1250 रुपए का हिसाब दर्ज था, एक डॉट पेन और 1200 रुपए नगद बरामद किए।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ-सट्टा Satta संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
व्हाट्सएप पर चल रहा था “वर्ली मटका” का खेल, पुलिस ने दबोचा ऑनलाइन सट्टेबाज






