रायपुर। रायपुर के VR Academy एजुकेशन एकेडमी में लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से उज्जैन की ओर फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया और RPF पुलिस से समन्वय कर दोनों आरोपियों को बैतूल में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 497500 रुपये बरामद की गई है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
आधी रात ताला तोड़कर घुसे थे चोर
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12.06 बजे से 12.48 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों ने बीरगांव कैलाश नगर स्थित व्हीआर एजुकेशन एकेडमी (VR Academy Theft) का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आलमारी के लॉकर में रखी नगदी रकम चोरी कर फरार हो गए। एकेडमी संचालक प्रगति वर्मा ने घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई थी। मामले में बीएनएस की धारा 331(4), 305 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV फुटेज से मिला सुराग
VR Academy Theft पुलिस टीम ने एकेडमी से जुड़े लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज से पुलिस को आरोपियों के ट्रेन से उज्जैन की ओर भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए RPF भिलाई और मध्यप्रदेश के बैतूल से संपर्क किया।
बैतूल में दबोचे गए आरोपी
VR Academy Theft रायपुर पुलिस की सूचना पर RPF भिलाई और बैतूल के साथ समन्वय कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बैतूल में हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों को रायपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने एकेडमी में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
चोरी की रकम बरामद
VR Academy Theft पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4,97,500 नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों चित्रांश सेन (18 वर्ष) और फिरोज साहू (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चित्रांश सेन के खिलाफ वर्ष 2022 में थाना खमतराई में दो मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें एक मारपीट और दूसरा मोटरसाइकिल चोरी का मामला बताया गया है।
पुलिस की तेज कार्रवाई 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
VR Academy Theft चोरी के बाद आरोपियों के दूसरे राज्य की ओर फरार होने के बावजूद रायपुर पुलिस ने CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की और दूसरे राज्य की पुलिस व RPF के साथ समन्वय कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्त में आ गए।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






