कांकेर जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से वर्ली मटका, कल्याण और राजधानी नाइट वर्ली मटका जैसे खेलों पर ऑनलाइन दांव लगवाकर अवैध कमाई कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक बाइक, नकदी सहित करीब 46 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त को थाना प्रभारी पीएसआई प्रज्ञा पैकरा अपनी टीम के साथ शहर में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंदपुर खेल मैदान के पास एक युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी बाइक लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सद्दाम हुसैन (32 वर्ष), निवासी बागोडार कांकेर के रूप में बताई।
व्हाट्सएप से लगवाता था दांव
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, प्लेटिना बाइक और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 46 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह व्हाट्सएप और मोबाइल के माध्यम से लोगों से अलग-अलग नंबरों पर पैसे लगवाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था।
जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
फिंगेश्वर पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाईः 11 किलो गांजा समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

