भिलाई । छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कॉलेज छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड़ और जबरन किस करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा का गला पकड़कर उसके गाल पर जबरन किस कर दिया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।
दोस्तों के साथ बैठी थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है। 31 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे वह अपनी सहेली और दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर बैठी थी। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा।
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा के पास आया, दोनों हाथों से उसका गला पकड़ लिया और उसके बाएं गाल पर जबरन किस कर दिया। अचानक हुई इस हरकत से छात्रा घबरा गई और खुद को छुड़ाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई।
विरोध करने पर सहेली से भी की मारपीट
छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी सहेली और अन्य दोस्त बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने सहेली के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
CCTV फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेमंत छत्री के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
VIDEO
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

