tree planting campaign
Spread the love

नवापाराः- पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य (हरियाली का संकल्प) के संकल्प के साथ श्री हनुमान चालीसा समिति द्वारा ग्राम छांटा में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 11 छायादार बरगद के पौधे रोपित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने पौधारोपण के साथ इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया।

वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर कृष्णा साहू (बालक), गैंद साहू, उमेंद साहू, खिलेश साहू, विष्णु यादव, राहुल साहू, हेमंत यादव, एकलव्य साहू, कौशल साहू एवं कनेश्वर साहू सहित समिति के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए पौधे लगाए।

पौधे ही भविष्य की सांस

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बरगद का वृक्ष भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल घनी छाया और शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है।

वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान समिति ने ग्रामवासियों से वर्षा ऋतु का अधिकतम लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। साथ ही भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान लगातार संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

ग्राम छांटा में आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान को ग्रामीणों ने सराहनीय पहल बताते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने इसे केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अभियान बताया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम में रुद्राक्ष पौधारोपण अभियान: विधायक रोहित साहू बोले- विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *