अनिश्चितकालीन धरना
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में खम्हारडीह थाने के सामने गुरुवार से जारी कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना करीब 18 घंटे बाद समाप्त हो गया। पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बीतचीत में तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

लिखित आश्वासन पर बनी सहमति

अनिश्चितकालीन धरनाPCC चीफ दीपक बैज ने बताया कि पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया है कि कांग्रेस के आवेदन पर सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर कांग्रेस भवन पर हमला करने वाले भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चिकित्सकीय परीक्षण (मुलाहिजा) कराकर दोषियों के खिलाफ नई FIR दर्ज की जाएगी तथा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगाई गई गैर-जमानती धाराओं की विवेचना कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, भाजपा और कांग्रेस के बीच हुए विवाद के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके विरोध में कांग्रेस ने खम्हारडीह थाने के बाहर धरना शुरू किया था और भाजपा नेताओं पर काउंटर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

अनिश्चितकालीन धरनाधरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रातभर थाने के बाहर डटे रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

पुलिस और कांग्रेस के बीच हुई बातचीत

अनिश्चितकालीन धरनाशुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई। बैठक में मध्य जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन डीसीपी दीपमाला कश्यप, एडीसीपी आदित्य पांडे और एसीपी पूर्णिमा लांबा शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा मौजूद रहे।

कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं

अनिश्चितकालीन धरनाइससे पहले दीपक बैज ने प्रेस वार्ता में कहा था कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है और भाजपा की कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने की नसीहत दी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के दौरान हुए विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने खम्हारडीह थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था, जो पुलिस के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: नगर पंचायत कोपरा का किया घेराव, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंप ज्ञापन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *