Spread the love

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में साय सरकार के मंत्री, भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और प्रदर्शन में भागीदारी की।

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

किशोर देवांगन ने बताया कि यह प्रदर्शन मंगलवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रदर्शन को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत मानती है और इसी के विरोध में रायपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।

देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के चलते राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। इससे राहुल गांधी कुंठित हो चुके हैं और देश की जनता को लगातार मोदी जी और मोदी सरकार के विरुद्ध भड़काते हुए श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल जैसी स्थिति भारत में निर्मित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास जैसे उच्च सुरक्षा क्षेत्र के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शन करना गंभीर विषय है और इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व को लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करने का संदेश देना था। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, 18-20 सितंबर को रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *