Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
Spread the love

जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां युवक ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी महिला के बेटी से एकतरफा प्यार करता था। जिसका महिला और उसके बेटी विरोध करती थी। इसी बात से नाराज युवक ने घर पर अकेली पाकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र का है।

घर में अकेली थी महिला

जानकारी के अनुसार ग्राम हर्री निवासी धनमनी बाई (55 वर्ष) के पति 3 सितंबर को दोपहर करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद मवेशी चराने जंगल चले गए थे। उस समय धनमनी बाई घर पर अकेली थीं। शाम करीब 6 बजे पति जब वापस घर पहुंचे और घर के भीतर गए तो उनकी पत्नी जमीन पर पड़ी मिलीं। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी और खून निकल रहा था। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास में ही कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

बेटी से एकतरफा प्यार, मां ने टोका तो बना दुश्मन

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच में अवधेश राम का नाम सामने आया। पुलिस को पता चला कि अवधेश राम का धनमनी बाई की बेटी के प्रति एकतरफा प्रेम था। वह युवती से बातचीत करना चाहता था, लेकिन युवती ने उससे बातचीत करने से इनकार कर दिया था।

बताया गया कि धनमनी बाई भी आरोपी को अपनी बेटी को परेशान करने और उससे बातचीत करने से रोकती थीं। कुछ दिन पहले आरोपी का महिला के घर आना और विवाद होना भी पुलिस की जांच में सामने आया।

कुल्हाड़ी मारकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसी नाराजगी के चलते धनमनी बाई के घर पहुंचा था। वहां महिला ने एक बार फिर उसे अपनी बेटी को परेशान नहीं करने और उससे बातचीत न करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर महिला के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण धनमनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्याआरोपी की तलाश में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। लगातार लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी झारखंड के रायडीह में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल रायडीह पहुंचकर अवधेश राम को हिरासत में लिया और जशपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

थप्पड़ का बदला देने सुपरवाइजर की हत्या, नाबालिग ने हथौड़े से सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला, गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *