रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल का खुलेआम रोमांस करने का मामला सामने आया है। यात्रियों और राहगीरों की मौजूदगी के बावजूद युवक-युवती काफी देर तक एक-दूसरे को गले लगाकर किस करते नजर आए। किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खास बात यह है कि जिस स्थान पर कपल इस तरह की हरकत करता नजर आया, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी RPF तक पहुंची।
भीड़ के बीच चलता रहा रोमांस
बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच कपल स्टेशन के बाहर एक स्थान पर खड़ा होकर काफी देर तक एक-दूसरे के साथ रोमांस करता रहा। दोनों काफी देर तक गले लगे रहे और किस करते दिखाई दिए। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग असहज नजर आए। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कपल के रोमांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर जहां हर उम्र के लोग मौजूद रहते हैं, वहां इस तरह की हरकतों से असहज स्थिति पैदा होती है।
RPF तक पहुंची वीडियो की जानकारी
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंची। RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा कपल शराब के नशे में था। दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। फिलहाल इस मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है।
VIDEO
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p





