Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
स्कूल का औचक निरीक्षण
Spread the love

राजिम। राजिम विधायक रोहित साहू ने सोमवार को राजिम स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक स्कूल पहुंचने से विद्यालय में हलचल बढ़ गई और विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक रोहित साहू ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पठन-पाठन की स्थिति और कक्षाओं में पढ़ाए जा रहे विषयों को लेकर जानकारी ली। विधायक ने विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं के बारे में भी बातचीत की।

बच्चों के साथ बैठकर खाया मध्याह्न भोजन

निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन का समय होने पर विधायक रोहित साहू ने बिना किसी औपचारिकता के बच्चों के बीच पहुंचकर पंक्ति में बैठकर उनके साथ मध्याह्न भोजन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता को स्वयं परखा तथा बच्चों से भी भोजन को लेकर उनका फीडबैक लिया। विधायक के साथ बैठकर भोजन करते देख विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए।

स्कूल का औचक निरीक्षणविधायक ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा कि शैक्षणिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ पेयजल, बेहतर साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार किया जाना चाहिए, जहां विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अपने व्यक्तित्व का भी विकास कर सकें।

कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

विधायक ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ भी संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को समयबद्धता का पालन करने, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षक सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करें। प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति पर नजर रखते हुए उनकी कमियों को दूर करने के प्रयास किए जाएं।

विद्यालय परिसर और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति भी देखी और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा, प्राचार्य बी.एल. ध्रुव, प्रबंधन समिति सदस्य सोमनाथ पटेल, संजीव साहू, खुशी साहू, नगर पालिका सभापति भारत यादव, कुलेश्वर साहू, आकाश राजपूत, पार्षद सुरेश पटेल, अजय पटेल सहित शिक्षकगण विक्रम ठाकुर, कैलाश साहू, सविता साहू, नारायण साहू, प्रणीति चंद्राकर, साक्षी जपे, साक्षी शर्मा तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

सोनतीर्थ घाट के निर्माणाधीन संस्कार भवन का विधायक रोहित ने किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *