छात्रा पर हुए एसिड अटैक Acid Attack के मामले का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने युवक का लव प्रपोजल ठुकरा दिया, जिससे नाराज होकर हमला किया। युवक ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक Acid Attack की साजिश रची थी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
लाइब्रेरी से लौटते समय Acid Attack
जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे छात्रा आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी में आत्मानंद स्कूल के सामने करण कुंजाम (20) ने उस पर एसिड Acid Attack फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। एसिड हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
CCTV से मिला सुराग
वारदात के बाद आरोपी तांदुला बांध की ओर भाग गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया। उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल समेत शहर के अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह यश कुमार सोनकर (20) पर गया।
Acid Attack पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यश ने शुरुआत में अलग-अलग कहानियां बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में पूछताछ में उसने युवती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। यश ने बताया कि युवती का किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर था और वह उससे शादी के लिए तैयार नहीं थी, जिससे वह नाराज था।
तीन महीने पहले बनाई थी हमले की योजना
बताया गया कि यश ने करीब तीन महीने पहले अपने स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम निवासी भैरमगढ़, जिला बीजापुर के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने Acid Attack की योजना बनाई थी। यश के कहने पर करण 26 सितंबर को बालोद पहुंचा। दोनों ने 27 सितंबर को एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान युवती पर हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद दोनों ने दोबारा योजना बनाई और 5 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दिया।
कोंडागांव में पकड़ाया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे यश के कहने पर करण ने युवती पर एसिड फेंका। Acid Attack वारदात के बाद वह तांदुला बांध पहुंचा और वहां से लिफ्ट लेकर झलमला व मरकाटोला होते हुए चारामा की ओर निकल गया। इधर, यश से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने करण की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया।
एसिड और वारदात में पहने कपड़े जब्त
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस ने Acid Attack वारदात में इस्तेमाल किया गया एसिड और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






