खाई में मिला युवक का शव
Spread the love

गरियाबंद जिले में एक युवक का शव प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के पास करीब 100 फीट गहरी खाई में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला हत्या है या हादसा पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला देवभोग क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवभोग विकासखंड की ग्राम पंचायत करलागुड़ा निवासी लोकेश सिंह पिता अमृत लाल दोरिया (25 वर्ष) गुरुवार को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला था। शाम करीब 5.30 बजे ओडिशा के कालाहांडी जिले स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डोंगरीचचरा के राम मंदिर के पास खाई में उसका शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।

बाइक बाहर खड़ी, खाई में मिला शव

घटनास्थल के प्रवेश मार्ग पर मृतक की बाइक क्र. सीजी 04 एलएस 8293 खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि पर्यटन स्थल के अंदर वाहनों का प्रवेश नहीं होने के कारण बाइक बाहर ही छोड़ी गई थी। इसके बाद युवक अकेले खाई तक कैसे पहुंचा और उसके साथ आखिर क्या हुआ, यह अब जांच का विषय बन गया है।

पानी में नहीं, किनारे मिला शव

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक झरने के ऊपरी हिस्से से लगभग 100 फीट नीचे खाई में गिरा था। हालांकि सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसका शव पानी में नहीं, बल्कि पानी से करीब दो मीटर दूर पड़ा मिला। जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।

हत्या या हादसा? हर पहलू से जांच

घटना की सूचना पर्यटन स्थल समिति के एक सदस्य ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: घर के सामने मिली युवक की लाश, सिर और शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *