Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

राजिम में धनतेरस पर्व के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक राजिम-गरियाबंद मार्ग से गुजर रहा था, तभी सिंधौरी-बरोण्डा के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। वहीं हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: महानदी में मिली दो महिलाओं की लाश, गोदना से शिनाख्त में जुटी पुलिस, दूसरी लाश सड़ी-गली हालत में मिली

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *