Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व
Spread the love

नवापारा-राजिम। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व पर नवापारा में धूमधाम के साथ मनाया गया। हाईस्कूल मैदान में आयोजित शाही दशहरा उत्सव में जैसे ही 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्वआसमान में गूंजती आतिशबाजी और आग की लपटों में समाते रावण के विशाल पुतले ने हजारों लोगों को रोमांचित कर दिया। रामलीला के जीवंत मंचन से लेकर भगवान श्रीराम की महाआरती और भव्य आतिशबाजी तक, हर दृश्य ने पर्व की भव्यता में चार चांद लगा दिए। 

रामायण मंडली का शानदार रामलीला मंचन

हाईस्कूल मैदान में विजयादशमी पर आयोजित शाही दशहरा उत्सव को लेकर सुबह से ही नगरवासियों में उत्साह रहा। शाम होते ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी। रावण दहन से पहले रामायण मंडली के कलाकारों ने आकर्षक रामलीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के प्रसंग ने दर्शकों को बांधे रखा। इसके बाद भगवान श्रीराम की महाआरती की गई।

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्वरात करीब 9.30 बजे रावण दहन किया गया। जैसे ही रावण के पुतले पर अग्निबाण चलाया गया, विशाल पुतला आग की लपटों में घिर गया। इसके साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। रावण दहन का नजारा देखने के लिए बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुतले को जलते देख लोगों ने उत्साह के साथ जय श्रीराम के उद्घोष किए।

सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्वदशहरा उत्सव में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज और नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्वअतिथियों ने कहा कि कि अहंकार और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और अच्छाई की ही होती है। विजयादशमी का पर्व हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

समिति ने किए व्यापक इंतजाम

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्वशाही दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए दशहरा उत्सव समिति नवापारा की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्वआयोजन की सफलता में समिति के पदाधिकारी धनराज मध्यानी, अनिल जगवानी, होरीलाल साहू, उमेश यादव, सरदार जीत सिंग, प्रसन्न शर्मा, लोकनाथ सोनकर, रमेश तिवारी, सौरभ शर्मा, मुकुंद मेश्राम, रामा यादव, नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, मंगराज सोनकर, राजा चावला, सौरभ सोनी, सौरभ सिंटू जैन और रामरतन निषाद सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

शीतलापारा के रावण भांठा में हुआ पारंपरिक रामलीला मंचन

नवापारा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्वनगर के शीतलापारा स्थित रावण भांठा में भी विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक रामलीला का आयोजन किया गया। नगर के कुम्हारपारा से पहुंची रामलीला मंडली के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। रावण वध के प्रसंग के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के बाद लोगों ने सोनपत्ती बांटकर एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई दी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, SP वेदव्रत सिरमौर ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *