Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों बाइक पर सवार होकर गणेश देखने निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है।

गणेश देखने निकले थे पिता और दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार, परसुली निवासी पवन सोनकर रविवार की रात अपने 3 वर्षीय बेटे हिमांशु सोनकर और 12 वर्षीय भतीजे नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक क्रमांक सीजी 24 एस 1107 से घर के पास गणेश देखने निकले थे। इसी दौरान डौंडीलोहारा की ओर से देवरी की तरफ जा रही कार रॉन्ग साइड में पहुंचकर बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

डायल 112 और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस की सूचना दी और घायल की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को राजनांदगांव रेफर किया गया।

इलाज के दौरान दोनों मासूमों ने तोड़ा दम

राजनांदगांव में उपचार के दौरान पवन सोनकर के बेटे हिमांशु सोनकर और भतीजे नमन कुमार सोनकर की मौत हो गई। वहीं, पवन सोनकर का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दो बच्चों की मौत की खबर से परसुली गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार में शोक का माहौल है।

कार जब्त, फरार चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर फरार चालक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटना कारणों की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम-अभनपुर मार्ग में भीषण हादसा: विश्वकर्मा विसर्जन से लौट रही पिकअप की बाइक से भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *