Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

गरियाबंद जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर पुलिस एवं साइबर टीम को कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बम्हन देही जंगल क्षेत्र में दबिश देकर कथित रूप से रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फिंगेश्वर थाना पुलिस और साइबर टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बम्हन देही जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 62500 रुपए नगदी राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन, 4 दो पहिया वाहन एवं अन्य सामाग्री जब्त की गई है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में मोहन यादव पिता आशाराम यादव (48 वर्ष), निवासी ग्राम बम्हनी, लोकनाथ साहू पिता स्व. शंकर लाल (43 वर्ष), निवासी नया रायपुर सेक्टर 30, मन्नू साहू पिता मिलाप राम साहू (34 वर्ष), निवासी ग्राम केंद्री, नोहर साहू पिता श्याम लाल साहू (38 वर्ष), निवासी ग्राम बकतरा, टेकराम सिन्हा पिता रमेश सिन्हा (26 वर्ष) निवासी ग्राम बेलटुकरी और परस राम सिन्हा पिता स्व. जगन्नाथ सिन्हा (42 वर्ष) निवासी ग्राम भलेसर को गिरफ्तार किया है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंगः जतमई लॉज में पुलिस का छापा, 52 परियों के साथ 5 रंगे हाथों गिरफ्तार, नगद जब्त

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *