नवापारा-राजिम। शरद पूर्णिमा Sharad Purnima पर्व को इस बार भव्य और यादगार बनाने के उद्देश्य से रविवार को विप्र भवन में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की मातृशक्तियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान उत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और समाज की अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समाज ने इस बार शरद पूर्णिमा उत्सव Sharad Purnima को धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए सामाजिक एकता, समरसता और संगठन की मजबूती का संदेश देने वाले आयोजन के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में हजारों समाजजनों की सहभागिता प्रस्तावित है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
शरद पूर्णिमा Sharad Purnima के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान और आमंत्रित अतिथियों का अभिनंदन भी किया जाएगा।
नवापारा शहर के साथ राजिम, तर्री, पारागांव एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर तैयारियां व्यापक स्तर पर करने पर बैठक में जोर दिया गया।
समाज की एकजुटता और सहभागिता पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने कहा कि शरद पूर्णिमा Sharad Purnima का पर्व समाज की आस्था, परंपरा और एकजुटता का प्रतीक है। इस बार आयोजन को लेकर समाज में जबर्दस्त उत्साह है और इसे पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक परिवार या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज और सर्वसमाज की सहभागिता का उत्सव होगा। हमारा प्रयास है कि शरद पूर्णिमा की रात समाज की एकजुटता, संस्कार और संस्कृति की ऐसी तस्वीर सामने आए, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाए।
अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत तभी सार्थक है, जब वह समाज को जोड़ने का काम करे। समाज के हर परिवार को एक मंच पर लाना, मातृशक्तियों एवं युवाओं की सहभागिता बढ़ाना और संस्कृति-संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
वरिष्ठजनों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Sharad Purnima बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठजनों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में श्यामकिशोर शर्मा, कैलाश शुक्ला, शिव तिवारी एवं ज्ञानेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विचार साझा किए। मातृशक्तियों और समाजजनों ने उत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का संकल्प लिया।
कोर कमेटी एवं समाज के सदस्य रहे उपस्थित
Sharad Purnima बैठक में विशेष रूप से समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा, रमेश तिवारी, श्यामकिशोर शर्मा, कैलाश शुक्ला, सौरभ शर्मा, शिव तिवारी, कैलाश तिवारी, अजय तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, अनंत पुराणिक, महेश तिवारी, गुड्डू मिश्रा, अंकित शर्मा सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष रेखा तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, किरण तिवारी, रूचि शर्मा, तनु मिश्रा, रेणुका तिवारी, तारिणी तिवारी, रश्मि तिवारी, कल्पना पांडे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






