कांकेर। कांकेर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी, लेकिन युवक उसे जंगल की ओर ले गया और अपने तीन साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
देर रात तक घर नहीं लौटी नाबालिग
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे नाबालिग अपने एक परिचित के साथ घर से बाहर गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर नाबालिग की तलाश शुरू की।
30 किलोमीटर दूर जंगल में मिली
पुलिस की तलाश के दौरान नाबालिग कांकेर से करीब 30 किलोमीटर दूर कोरर क्षेत्र के जंगल में मिली। शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को बाइक से घूमने के बहाने ले जाया गया था। इसके बाद परिचित युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कोरर के जंगल में वारदात को अंजाम दिया।
चारों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






