Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
सुपरवाइजर-सेल्समेन ही निकले शराब कोचिये
Spread the love

अवैध शराब के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आरंग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्टिका कार से 160 पाव देशी मसाला शराब जब्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में गुल्लू शराब दुकान का सुपरवाइजर, सेल्समेन और मल्टी वर्कर सहित एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की आर्टिका कार क्रमांक सीजी 04 क्यूबी 5200 में ग्राम गुल्लू स्थित शराब दुकान से बड़ी मात्रा में शराब भरकर ग्राम रानीसागर की ओर अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम ने रानीसागर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 160 पाव देशी मसाला शराब (28.800 बल्क लीटर) जब्त की गई। जिसकी कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब को अवैध बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका कार भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

ये 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शराब दुकान सुपरवाइजर उबारन दास पुरेना (34) निवासी गुल्लू, शराब दुकान मल्टी वर्कर सुरेश बांधे (36) निवासी परसवानी, शिक्षक तिरीत राम बांधे (45) निवासी परसवानी, वाहन चालक भरत रात्रे (38) निवासी परसवानी, दिलीप कुमार कुर्रे (50), भागवत बारले (38) दोनों निवासी अमोदी और शराब दुकान सेल्समेन राजेश काटले (31) को गिरफ्तार किया है।

सुपरवाइजर-सेल्समेन ही निकले शराब कोचियेथाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि सरकारी शराब दुकान के कुछ कर्मचारी ही शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए बाहर ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अवैध शराब के इस कारोबार का संचालन किस स्तर तक हो रहा था।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक माना के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में सउनि अनिल चंद्रवंशी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश बंधन, आरक्षक नियाज खान एवं सैनिक दुर्गेश चंद्राकर की टीम द्वारा की गई।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 220 पाव अवैध शराब और बिना नंबर स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *