Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारी
Spread the love

नवापारा। रासुका की कार्रवाई के दौरान पुलिस अभिरक्षा से आरोपी टुम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद फरार चल रहे अर्जुन टंकड को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का नगर में जुलूस भी निकाला।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 15 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले आरोपी सागर कुर्रे और यशवंत सोना ने न्यायालय में सरेंडर किया था। पुलिस शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को आबकारी एक्ट के मामले में जेल से छूटने के अगले ही दिन लल्ला सोनवानी के खिलाफ जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई थी। 6 अगस्त को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। मुलाहिजे के दौरान उसके परिजनों और समर्थकों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और झूमाझटकी की गई।

रासुका कार्रवाई के दौरान बवालइसके बाद लल्ला को रायपुर जेल ले जा रही पुलिस टीम का उसके साथियों ने स्कॉर्पियो और करीब चार बाइक से पीछा किया। पुलिस का आरोप है कि ग्राम पिपरौद के पास पुलिस वाहन को रोककर पुलिसकर्मियों से मारपीट और झूमाझटकी की गई तथा पुलिस अभिरक्षा से लल्ला को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया गया।

मामले में पुलिस ने लल्ला सोनवानी, उसकी मां, दोनों पत्नियों सहित यश सोना, सागर कुर्रे, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं।

लल्ला सोनवानी के घर पुलिस की रेडगिरफ्तार आरोपियों के नगर में जुलूस निकाले जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, लल्ला सोनवानी के खिलाफ पहले से 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, आबकारी, जुआ-सट्टा, नारकोटिक्स और आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में रासुका कार्रवाई के दौरान बवाल! पुलिस से झूमाझटकी, सभापति समेत 15 गिरफ्तार; नगर में निकाला गया जुलूस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *