नवापारा। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय में सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया को मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
नयना पहाड़िया के शोध प्रबंध का विषय “हिंदी साहित्य के विकास में गीतांजलि श्री के साहित्य का योगदान” रहा। उन्होंने अपना शोधकार्य मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के हिंदी संकाय की विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. रेशमा अंसारी के निर्देशन में पूर्ण किया।
महाविद्यालय परिवार ने दीं बधाई
उनकी इस उपलब्धि पर पति आलोक पहाड़िया, पुत्र-पुत्री दक्ष एवं दीक्षा सहित चित्रोत्पला शिक्षण समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश पहाड़िया, डॉ. राजेन्द्र गदिया, अशोक गंगवाल, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका साहू, प्रो. तरुण कुमार साहू, प्रो. चन्द्रहास साहू, प्रो. अखिलेश शर्मा, प्रो. लोमश साहू, प्रो. प्रीति शाह, प्रो. बबलू यादव सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा रमेश चौधरी, संजय सिंघाई, मनीष जैन, संदीप बोथरा, योगेश रावक, सुनील बंगानी, अजय कोचर, राजेश डागा, रविकांत सेठ, दीपक गंगवाल, जयश लोटिया, सुमेश पारख, किशोर नागवानी, डॉ. कमलेश गोगिया, अंजनी पटेल, डॉ. रतिराम गढ़ेवाल, डॉ. अंजना सोनकर, डॉ. निधि, अनामिका भट्ट, नेहा शर्मा, रुचि, श्वेता, सुमन, रुचि सेठ, शीला, वैशाली, ममता, टेहनी एवं निहारिका ने भी नयना पहाड़िया को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p





