संजीवनी 108 एंबुलेंस
Spread the love

नवापारा:- अभनपुर ब्लॉक के गोबरा नवापारा की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के विशेष प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोबरा नवापारा को नई संजीवनी 108 आपातकालीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। विधायक ने मंगलवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया। यह एंबुलेंस अब स्थायी रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध रहेगी और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं देगी।

आपातकालीन परिस्थितियों में मिलेगा लाभ

संजीवनी 108 एंबुलेंसशुभारंभ अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि संजीवनी 108 सेवा सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसूति और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के साथ रास्ते में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण सरकारी सेवा है। उन्होंने कहा कि इस नई एंबुलेंस से क्षेत्र के हजारों लोगों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने इसे शहर एवं ग्रामीण अंचल वासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सेवा जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

अत्याधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं से लैस है एंबुलेंस

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने बताया कि नई संजीवनी 108 एंबुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट (ठस्ै) की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें ऑक्सीजन, स्ट्रेचर, आवश्यक दवाइयां, बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, नेबुलाइजर सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरण लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के संचालन के लिए तीन नर्सिंग स्टाफ और तीन वाहन चालक नियुक्त किए गए हैं, जिससे यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

संजीवनी 108 एंबुलेंसकार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पार्षद रवि साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, धीरज साहू, जीवनदीप समिति के सदस्य संजय साहू, मुकुंद मेश्राम, डॉ. लीलाराम साहू, वर्षा शर्मा, साधना सौरज, धनमती साहू, किरण सोनी, उमा कंसारी, प्रेम साधवानी, मुकेश निषाद, सीएचसी के कर्मचारी लिकेश्वर तारक, मुकेश साहू, महेंद्र साहू, दुष्यंत साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लिए बड़े फैसले, अस्पताल में शेड निर्माण और बोरवेल कनेक्शन को मिली मंजूरी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *