Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

छुरा। छुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शिक्षक सोमवार रात से अचानक लापता हो गया। इस बीच मंगलवार को शिक्षक हरदी-खुसरुपाली के पास सूखा नदी के तेज बहाव के बीच फंसा हुआ मिला। नदी के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रहे शिक्षक को देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के बाद शिक्षक की हालत को देखते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि हरदी-खुसरुपाली क्षेत्र में सूखा नदी के बीच एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर गंगवाल पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचते ही पुलिस के सामने बड़ी चुनौती नदी में पानी का बहाव बेहद तेज था, जबकि आसपास का इलाका कीचड़ और पानी से लबालब था। ऐसे हालात में नदी के बीच फंसे व्यक्ति तक पहुंचना किसी जोखिम से कम नहीं था।

जान जोखिम में डालकर शुरू किया रेस्क्यू

पुलिस जवानों ने ग्रामीणों को साथ लेकर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। तेज बहाव के बीच सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए पुलिस और ग्रामीण नदी के बीच फंसे व्यक्ति तक पहुंचे। काफी मशक्कत और जोखिम के बाद फंसे शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते हुए किए गए इस रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया।

रात से लापता था शिक्षक

नदी से बाहर निकाले गए व्यक्ति की पहचान छुरा नगर के गादीकोट निवासी शिक्षक नंद कुमार कंवर (38 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक सोमवार रात से लापता था। शिक्षक नदी के बीच तक कैसे पहुंचा यह सवाल उठ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर शिक्षक वहां कैसे पहुंचा। शिक्षक के स्वस्थ होने के बाद ही घटना से पूरा घटनाक्रम सामने आएगा।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

रेस्क्यू अभियान में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर गंगवाल, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश मिश्रा, आरक्षक रूपेंद्र जैन, आरक्षक अमित जांगड़े और आरक्षक यशवंत त्रिवेंद्र सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त तत्परता से तेज बहाव के बीच फंसे शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

खतरे की अनदेखी पड़ी भारी: टूटे पुल से 20 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; बैरिकेडिंग नहीं होने से हुआ बड़ा हादसा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *