Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

फिंगेश्वर। सावन के पावन महीने में धर्मनगरी राजिम और फिंगेश्वर धर्म, आस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के अनूठे संगम के साक्षी बनने जा रहे हैं। राजिम विधानसभा स्तरीय भव्य कावड़ यात्रा को लेकर विधायक रोहित साहू ने श्री फणीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में तैयारी बैठक आयोजित कर आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राजा निलेन्द्र बहादुर, व्यापारी संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, नगरवासी और बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। पहली बार आयोजित होने जा रही इस विधानसभा स्तरीय कांवड़ यात्रा में करीब 1200 शिवभक्तों के एक साथ शामिल होने की तैयारी है।

फिंगेश्वर से शुरू होगी आस्था की यात्रा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त, सोमवार को सुबह 8 बजे श्री फणीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे भव्य कांवड़ यात्रा फिंगेश्वर से रवाना होगी। कांवड़ यात्रा का फिंगेश्वर से प्रारंभ होकर बोरसी किरवई कोमा होते हुए राजिम पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु श्री राजीव लोचन मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद लक्ष्मण झूला होते हुए श्रद्धालु श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां कांवड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

पहली बार 1200 शिवभक्त होंगे एकजुट

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के लगभग 1200 शिवभक्त पहली बार एक साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन में सभी समाजों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। यही वजह है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का बड़ा संदेश देने वाली यात्रा बनने जा रही है।

कांवड़ यात्रा के साथ तिरंगा यात्रा का भी आयोजन

इस बार धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति का रंग भी देखने को मिलेगा। फिंगेश्वर और राजिम नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा। एक ओर कांवड़ में पवित्र जल लेकर शिवभक्त महादेव की भक्ति में आगे बढ़ेंगे, तो दूसरी ओर हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा। यानी महादेव की भक्ति और भारत माता की शक्ति दोनों का संगम इस आयोजन की विशेष पहचान बनेगा।

सभी व्यवस्थाओं पर मंथन

बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पेयजल, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। विधायक रोहित साहू ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े लोगों से समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

विधायक रोहित साहू बोले- ऐतिहासिक होगी यात्रा

विधायक रोहित साहू ने दी विकास की सौगातविधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कांवड़ यात्रा धर्म, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाली ऐतिहासिक यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि सावन में भगवान शिव की भक्ति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होता है और इस बार विधानसभा स्तर पर होने वाली यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता इसे और विशेष बनाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम में बनेगा स्थायी हाई-लेवल डोम, विधायक रोहित साहू ने दी विकास की सौगात

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *