Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

नवापारा में एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 8-9 माह पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा शीतलापारा निवासी किशन पिता नारायण साहू की शादी 8-9 माह पहले ही हुई थी। मंगलवार रात उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बीती रात घर पहुंचा था और आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी पता नहीं चल पाया है।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। युवक को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भाई-बहन के बीच मोबाइल को लेकर विवाद, मां ने छिपा दिया मोबाइल, छात्रा ने घर के टॉयलेट में लगा ली फांसी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *