जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक किसान का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि शव करीब पांच दिनों तक खेत में पड़ा रहा। परिजन उसे लापता समझकर तलाश करते रहे और थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 5 अक्टूबर को बिजली लाइन की मरम्मत के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने खेत में शव देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सेवती निवासी कमलदास मानिकपुरी 30 सितंबर की सुबह अपनी फसल देखने के लिए खेत की ओर निकले थे। इसके बाद देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और खेतों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। काफी तलाश के बाद परिजनों ने बिल्हा थाने पहुंचकर कमलदास की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
औंधे मुंह पड़ा था शव
इसी बीच 5 अक्टूबर को बिजली विभाग के कर्मचारी 11 केवी लाइन में मरम्मत कार्य के लिए खेत क्षेत्र में पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में औंधे मुंह पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान शव की पहचान गुमशुदा कमलदास मानिकपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था। आशंका है कि इसी टूटे तार की चपेट में आने से कमलदास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बिजली लाइन की स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बिजली विभाग की ओर से भी घटना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
थप्पड़ का बदला देने सुपरवाइजर की हत्या, नाबालिग ने हथौड़े से सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला, गिरफ्तार






