Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
एसिड अटैक Acid Attake
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक Acid Attack का मामला सामने आया है। छात्रा पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने उस पर एसिड डालकर फरार हो गया। एसिड से छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। घटना बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सोमवार दोपहर वह आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने अचानक उस पर Acid Attack एसिड फेंक दिया। हमला होते ही युवती तेज जलन से चीखने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

एसिड अटैकपुलिस के अनुसार, Acid Attack एसिड के हमले से युवती के शरीर का दाहिना हिस्सा गंभीर रूप से झुलसा है। चेहरे और आंख के आसपास भी चोट आई है। पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

Acid Attack हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था और वारदात के बाद तांदुला बांध/कैनाल की ओर भागने की बात सामने आई है। पुलिस संभावित रास्तों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है।

एसिड अटैक Acid AttakeAcid Attack घटना की सूचना मिलते ही एसपी-एएसपी और थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है।

हमले की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल एसिड अटैक Acid Attack के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहले से कोई पहचान थी या नहीं और हमला किस कारण से किया गया। साथ ही पुलिस इस्तेमाल किए गए पदार्थ की भी जांच कर रही है। दिनदहाड़े युवती पर हुए इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छात्रा से अश्लील हरकत, गला पकड़कर किया जबरन किस, विरोध करने पर मारपीट; आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *