Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
अभनपुर में दर्दनाक हादसा
Spread the love

अभनपुर। अभनपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक्टिवा सवार एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पहिए के नीचे आया युवक

जानकारी के अनुसार, मंडी रोड स्थित शुभम मार्ट के सामने तीन नाबालिग एक ही एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आगे चल रहे हाईवा को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय एक्टिवा अनियंत्रित होकर हाईवा की चपेट में आ गई। हादसे में एक्टिवा सवार कृष्ण कुमार साहू हाईवा के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ सवार दो अन्य नाबालिग हादसे में घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

अभनपुर में दर्दनाक हादसाहादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल नाबालिगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल हाईवा को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया है।

चालक मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

अभनपुर में दर्दनाक हादसाहादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट

इस हादसे के बाद नाबालिगों के वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग एक ही एक्टिवा पर सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

VIDEO

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम-अभनपुर मार्ग में भीषण हादसा: विश्वकर्मा विसर्जन से लौट रही पिकअप की बाइक से भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *