Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
गरियाबंद में पति ने की पत्नी की हत्या
Spread the love

गरियाबंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमझर में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने लकड़ी के गेंड़ा से हमला करने के बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमझर निवासी कुमारी बाई कमार (35 वर्ष) शुक्रवार को घर के सामने सड़क पर गंभीर हालत में मिली थी। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच खाना बनाने को लेकर कुमारी बाई कमार और उसके पति विश्राम कमार के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान विश्राम कमार ने लकड़ी के गेंड़ा से कुमारी बाई पर हमला किया और इसके बाद ईंट से उसके सिर व चेहरे पर वार किए। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई।

मृतका के भाई कृष्णा कुमार सोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति विश्राम कमार के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, सिर पर बीयर की बोतल से किया वार, मौके पर दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *