Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Navapara Road Accident
Spread the love

नवापारा। नवापारा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

Navapara Road Accidentजानकारी के अनुसार राजिम निवासी अख्तर अली (55 वर्षीय) सब्जी लेने और अन्य जरूरी काम से नवापारा आए थे। काम निपटाने के बाद वे एक होटल में चाय पीने पहुंचे। इसके बाद स्कूटी से राजिम वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मैडम चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

Navapara Road Accidentटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अख्तर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल अख्तर अली को नवापारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार

Navapara Road Accidentहादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल नवापारा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रेत परिवहन को लेकर फिर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दिन-रात रेत से भरे ट्रैक्टर और अन्य वाहनों का आवागमन होता है। कई वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने रेत परिवहन करने वाले वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और हादसे के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा ब्रेकिंग: महानदी पुल पर भीषण हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *