राजिम में मंगलवार शाम अर्टिगा कार और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। कार सवार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थित को नियंत्रित किया। घटना राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा कार में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे। सभी रायपुर से राजिम पहुंचे थे और भगवान राजीव लोचन मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पं. श्यामाचरण शुक्ल चौक के पास राजिम की ओर आ रही हाइवा से कार जा टकराई।
कार के दोनों एयरबैग खुले
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो-तीन महिलाओं को गंभीर चोंट लगी है।
सड़क पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और आवागमन सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
मानिकचौरी रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो और बलेनो की जोरदार टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे






