Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
CMO-इंजीनियर से भिड़े अभनपुर नगरपालिका अध्यक्ष
Spread the love

अभनपुर। अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ CMO-इंजीनियर ने गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ अभनपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज ऑडियो-वीडियो के साथ सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे सीएमओ निलेश केरकेट्टा और उप अभियंता दुशांत चौहान नगर पालिका कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे अपने कक्ष से बाहर आए और भुगतान से जुड़े मामले को लेकर दोनों अधिकारियों से विवाद करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक गाली-गलौज की और डंडे से मारने की धमकी देते हुए मारपीट का प्रयास किया।

20 मिनट तक विवाद का आरोप

शिकायत के अनुसार, बिना काम किए फंड से भुगतान करने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान कार्यालय में अन्य कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी मौजूद थे। सीएमओ ने शिकायत में कहा है कि इस घटना से कार्यालय में भय और असुरक्षा का माहौल बना है।

अधिकारियों ने घटना की सीसीटीवी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस ने रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज

अधिकारियों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
अधिकारियों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

सीएमओ निलेश केरकेट्टा की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में CCTV फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर के आरा मिल पर छापा, करोड़ों की लकड़ियां जब्त; करोड़ों के अवैध कारोबार की जांच

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *