Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
खिसोरा में युवक ने की आत्महत्या
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिसोरा में खेत की मेड़ पर स्थित पेड़ में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

रात को खाना खाकर सोया, सुबह मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उदय कुमार कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदय कुमार सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब उसके पिता उठे तो उदय कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

इसी दौरान खेत की ओर आने-जाने वाले ग्रामीणों की नजर खेत की मेड़ पर लगे अर्जुन यानी कउहा के पेड़ पर पड़ी। वहां एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी।

पास पड़ा था मोबाइल

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पेड़ से लटका शव उदय कुमार कश्यप का निकला। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल सहित अन्य जरूरी साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या की प्रतीक हो रहा है, हांलाकि इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार भी इस घटना को लेकर स्तब्ध है। पुलिस युवक के मोबाइल फोन और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं युवक की मौत की खबर से खिसोरा गांव में भी मातम का माहौल है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

फंदे पर लटका मिला बेटे का शव, सभी ने समझा आत्महत्या, पोस्टमार्टम ने खोल दिया मां-बेटे का खौफनाक राज

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *