Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
ग्राम सदन की सौगात
Spread the love

राजिम। ग्राम पंचायत सेम्हरतरा-पिपरछेड़ी में नवनिर्मित ग्राम सदन भवन का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। अपने गृहग्राम पिपरछेड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक का बाजे-गाजे, पुष्पहार और आतिशबाजी के साथ भावुक स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने की। विधायक रोहित साहू ने नवनिर्मित ग्राम सदन की पट्टिका का अनावरण कर भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

गृहग्राम का स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत

ग्राम सदन की सौगातलोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जिस माटी में वे खेले-कूदे और पले-बढ़े, आज जनप्रतिनिधि के रूप में उसी मातृभूमि और अपने परिजनों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गृहग्राम का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। गांव का सर्वांगीण विकास, प्रत्येक ग्रामीण तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि ग्राम सदन के निर्माण से गांव में होने वाली बैठकों, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों और अन्य गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने क्षेत्र में आने वाले समय में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए ग्रामीणों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

सरपंच हरीश साहू ने बताया ऐतिहासिक दिन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच एवं सरपंच संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत सेम्हरतरा-पिपरछेड़ी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। गांव में ग्राम सदन की लंबे समय से आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि गांव के माटीपुत्र विधायक रोहित साहू लगातार गांव और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से पंचायत विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

नाग पंचमी पर हुई नाग देवताओं की पूजा

समारोह के दौरान नाग पंचमी के अवसर पर सभी अतिथियों ने बारह नाग देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पंडवानी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडवानी कलाकारों ने महाभारत के विभिन्न प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशेष अतिथि नंद जी साहू, उपसरपंच ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी, मंशा राम साहू, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, मंशा राम खाभन लाल साहू, कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

ग्राम सदन की सौगातइस अवसर पर विष्णु राम साहू, किशलाल साहू, ईश्वर लाल साहू, पन्ना लाल निर्मलकर, मन्नु लाल साहू, जोहन साहू, माधो ध्रुव, शिवदयाल साहू, कार्तिक साहू, फुलसिंह यादव, नाथू यादव, गजाधर सिंह ठाकुर, द्वारिका सोनवानी, अर्जुन साहू, लखन रात्रे, जितेन्द्र निर्मलकर सहित सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित थे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

बासीन में 30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, विधायक रोहित साहू ने किया भूमिपूजन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *