Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

सावन मास के पावन अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने सपत्नीक भव्य बोलबम पंचकोशी यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत ग्राम सरखी स्थित सारखेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के साथ हुई। इस दौरान विधायक ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक इंद्र कुमार साहू के साथ सैकड़ों चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों में हजारों की संख्या में शिवभक्त एवं समर्थक बोलबम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का अनेक जगहों पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

पंचमहादेव के दरबार में पहुंचे विधायक

बोलबम पंचकोशी यात्रा के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। ग्राम सरखी से यात्रा ग्राम पटेवा स्थित पटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधायक ने भगवान पटेश्वर नाथ का पूजन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

इसके बाद यात्रा राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां विधायक ने त्रिवेणी संगम का पवित्र जल लेकर भगवान कुलेश्वर महादेव का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और सभी परिवारों के जीवन में समृद्धि की कामना की।

इसके बाद बोलबम यात्रा चंपारण स्थित चम्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां दर्शन-पूजन के बाद यात्रा का अंतिम पड़ाव ग्राम छटेरा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर रहा। यहां पूजा-अर्चना के साथ पंचकोशी बोलबम यात्रा का समापन किया गया। पूरी यात्रा के दौरान हजारों शिवभक्त विधायक के साथ चलते रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त, भाजपा कार्यकर्ता एवं विधायक के समर्थक मौजूद रहे।

क्षेत्र की खुशहाली की कामना

इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना और आस्था का पर्व है। बोलबम पंचकोशी यात्रा के माध्यम से उन्होंने भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा, “भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। हमारे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, किसानों के खेतों में अच्छी फसल हो और प्रत्येक परिवार स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे, यही मेरी कामना है। सावन के इस पवित्र अवसर पर पंचकोशी यात्रा में जिस तरह हजारों शिवभक्तों का आशीर्वाद और सहभागिता मिली, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरव का विषय है।

विधायक ने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प लें। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

17 किलोमीटर तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’: विधायक रोहित साहू की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *