Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
लव मैरिज के बाद पति की हत्या
Spread the love

कोरबा। कोरबा के सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत के 26 दिन बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई अंकित सोनवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया गया है।

मामले में परिजनों की शिकायत और पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई सामने आई है। पुलिस जांच के मुताबिक, घटना के दौरान अंकित के पैर में चाकू से गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई।

15 जुलाई को गंभीर हालत में मिला था अंकित

जानकारी के अनुसार घटना 15 जुलाई की है। सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी में अंकित सोनवानी गंभीर हालत में मिला था। उसके पैर में गहरा घाव था और लगातार खून बह रहा था। परिजन उसे तत्काल एसईसीएल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन निजी अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पत्नी पर जताया था हत्या का शक

अंकित की मौत के बाद उसकी बहन अंकिता सहित परिजनों ने उसकी पत्नी प्रिया सोनवानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों के मुताबिक अंकित और प्रिया ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच शराब पीने और अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पैर में चाकू लगने का आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान प्रिया ने कथित तौर पर अंकित के पैर में चाकू मार दिया। चोट लगने के बाद उसके पैर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसके कारण खून का थक्का बनने में सामान्य से अधिक समय लगता था। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी को भी इस बीमारी की जानकारी थी। ऐसे में पैर में लगी चोट के बाद लगातार रक्तस्राव उसकी मौत की वजह बना।

आरोपी पत्नी जेल भेजी गई

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

तालाब में मिली युवती की लाश का खुलासा! दूसरे युवक से अफेयर के शक में प्रेमी ने की हत्या, गला घोंटकर तालाब में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *