Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
विधायक रोहित साहू
Spread the love

राजिम। सावन की भक्ति और आस्था से सराबोर सोमवार को फिंगेश्वर से राजिम तक करीब 17 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। पंचकोशी धाम भगवान फणीकेश्वर नाथ महादेव, फिंगेश्वर से त्रिवेणी संगम स्थित भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव, राजिम तक निकली इस विशाल पदयात्रा में हजारों की संख्या में कांवड़ियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।

पूरे यात्रा मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे। भगवा ध्वजों और कांवड़ के साथ शिवभक्तों का कारवां जहां से गुजरा, वहां माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और नगरवासियों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, स्वल्पाहार और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

राजिम पहुंचते ही गूंजा हर-हर महादेव

कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाबकांवड़ यात्रा के राजिम पहुंचने पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। त्रिवेणी संगम स्थित भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ ही यात्रा का भव्य समापन हुआ। इस दौरान पूरा राजिम क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।

विधायक रोहित साहू ने जताया आभार

समापन अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। विधायक रोहित साहू ने कहा कि “यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है। फणीकेश्वर नाथ महादेव से लेकर कुलेश्वर नाथ महादेव तक आज पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने जिस अनुशासन, उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पूरी की, वह वास्तव में सराहनीय है।”

कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाबउन्होंने यात्रा में शामिल प्रत्येक शिवभक्त की भक्ति और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से यात्रा पूरी करना सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

विधायक ने यात्रा के दौरान स्वल्पाहार, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं में जुटी आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने यात्रा मार्ग में जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत करने वाले ग्रामवासियों और नगरवासियों के प्रति भी आभार जताया। साथ ही यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में जुटे पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाज के सहयोगियों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं सहित उन सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

हर परिवार की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

कांवड़ यात्रा के समापन पर विधायक रोहित साहू ने भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक के सुख, शांति, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकता हमेशा बनी रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

17 किलोमीटर तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’: विधायक रोहित साहू की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *