Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
शराब पीकर वाहन चलाया तो गाड़ी जब्त
Spread the love

गरियाबंद। जिले के पर्यटन स्थलों पर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि शराब पीकर पर्यटन स्थल घूमने आने वाले वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम ने चिंगरापगार तिराहा के पास विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की। इस दौरान 3 मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर संबंधित वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

पर्यटन स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर

जिले में पर्यटन स्थलों पर बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने यातायात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान तेज किया है। पुलिस की नजर खासतौर पर ऐसे वाहन चालकों पर है, जो पर्यटन स्थल घूमने के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते हैं। पुलिस का कहना है कि नशे में ड्राइविंग सड़क हादसों का बड़ा कारण बन सकती है।

एसपी वेदव्रत सिरमौर की दो टूक चेतावनी

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना केवल चालक की अपनी जान के लिए खतरा नहीं है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दाेष लोगों की जिंदगी को भी गंभीर खतरे में डालता है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद के चिंगरापगार में युवकों की गुंडागर्दी! एंट्री रोकने पर विवाद, ग्रामीणों से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *