Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
फांसी पर लटका मिला छात्रा शव
Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के चंद्रपुर में एक छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

प्रेमनगर की रहने वाली थी छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मूल रूप से प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली थी और चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने सुसाइड नोट में कुछ महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया है। नोट में प्रेम संबंधों का जिक्र होने की बात सामने आई है, लेकिन उसने अपनी मौत के लिए स्पष्ट रूप से किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।

फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में नाबालिग युवती ने की आत्महत्या, घर पर फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *