नवापारा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के शुक्रवार को नवापारा आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नवापारा मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अंकित मेघवानी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और जोरदार जयघोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
भव्य स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सभी युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग को आगे आकर राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और समाज एवं देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
नवापारा आगमन के दौरान राहुल टिकरिहा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
समाजसेवा में युवाओं की भागीदारी जरूरी
राहुल टिकरिहा ने कहा कि युवाओं की भूमिका केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। युवा समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाएं। युवा शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ देशहित में काम करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, भाजयुमो नवापारा मंडल अध्यक्ष अंकित मेघवानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, जिला मंत्री अविनाश साहू, पार्षद सचिन सचदेव के अलावा राजेश हिरवानी, राजू रजक, वीरेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, मुकेश निषाद, प्रतीक शर्मा, प्रितेश साहू, डामन साहू, राहुल साहू, चुम्मन साहू, पवन कुमार, तरुण कुमार, अनुज राजपूत, तरुण यादव, अंजय शर्मा, अभिषेक सोनकर, स्वर्णिम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नवापारा आगमन और भव्य स्वागत से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ संगठन के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का संदेश भी दिया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याण योजनाओं पर जोर





