Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

राजिम पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने फड़ पर छापा मारा। इस दौरान मौके से छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 18 हजार 600 की मशरूका जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थाना राजिम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरीघाट में खुले स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोला वर्मा (36), संतोष साहू (39), लीलाराम मारकण्डे (39), संतोष यादव (45), गजेश साहू (37) और गुलाब साहू (40) निवासी ग्राम तरीघाट थाना राजिम जिला गरियाबंद बताए। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 78,600 नगद, चार मोबाइल फोन (कीमत लगभग 40,000) तथा 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी बरामद कर कुल 1,18,600 का मशरूका जब्त किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम क्षेत्र के खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *