Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस
Spread the love

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ ने रायपुर ग्रामीण जिला संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सेठ के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष भारत देवांगन ने रायपुर ग्रामीण जिले के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी की। नियुक्त पदाधिकारियों को श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इंटक की सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संगठन का विस्तारजारी सूची के अनुसार धीरेंद्र गिलहरे, डॉ. रामदुलारे साहू, चंद्रहास साहू और टेकचंद साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नीरज हरवंश को जिला महासचिव, झम्मन मरकाम को जिला महासचिव (संगठन), हेमत देवांगन को जिला कार्यालय प्रभारी तथा मनीष कोसरिया, मुकुंद सिन्हा, यशवंत यादव, ओमप्रकाश साहू और तुषार मरकाम को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेंद्र साहू को मीडिया प्रभारी तथा मनोज टंडन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संगठन का विस्तारसंगठन ने मंडल स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गणेश सिन्हा को अभनपुर मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र साहू (दाऊ) को नवापारा मंडल अध्यक्ष तथा मिथलेश बघेल (बाबा) को खोरपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा देवा ध्रुव, साहिल गिलहरे, चंद्रपाल साहू, शिव साहू, दुर्गेश साहू, योगेश्वर साहू, कुबेर देवांगन, प्रिंस भारती और दीपेश ध्रुव को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष भारत देवांगन ने विश्वास जताया कि नई टीम श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या: आतांकियों ने पहले नाम पूछा… फिर बरसा दी गोलियां

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *