Spread the love

मगरलोड (धमतरी)। धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death of a Woman) हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ग्राम खिसोरा निवासी खिलन साहू पति भीम साहू (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह कमरे से कुछ आहट नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो महिला मृत अवस्था में मिली। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही करेली बड़ी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों, पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप; विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *