Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पति-पत्नी ने युवक की हत्या
Spread the love

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ सेक्स किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर पति-पत्नी ने युवक को अपने घर बुलाया। फिर दूध में नींद की दवा मिलाई और उसके बेहोश होने के बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महाराष्ट्र में मजदूरी के दौरान बने थे संबंध

जानकारी के मुताबिक, करीब तीन साल पहले मुकेश पटेल (34) और उसकी पत्नी मनीषा पटेल (27) तथा अरुण पटेल (24) मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे। तीनों एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान अरुण और मनीषा के बीच कथित रूप से संबंध बने। जिसका अरुण ने मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। आरोप है कि गांव लौटने के बाद अरुण वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मनीषा को परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था।

पति को बताई पूरी बात, फिर रची हत्या की साजिश

लगातार धमकियों से परेशान मनीषा ने ब्लैकमेलिंग की जानकारी अपने पति मुकेश को दी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अरुण को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब धमकियां जारी रहीं तो दंपती ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। इसी साजिश के तहत 30 जुलाई की रात अरुण को दंपती ने अपने घर बुलाया।

दूध में मिलाई नींद की दवा

घर पहुंचने के बाद अरुण को दूध दिया गया, जिसमें नींद की दवा मिलाई गई थी। दूध पीने के बाद जब वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया तो मुकेश और मनीषा ने मिलकर गमछे से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दंपती ने सबूत मिटाने और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

सड़क किनारे फेंका शव, नदी में बहाए सबूत

हत्या के बाद अरुण का शव रामचंद्र पटेल के घर के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। इसके बाद मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया गया। अगले दिन सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डिंडौरी चौकी और चिल्फी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

12 घंटे के भीतर खुलने का दावा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच तेज की। मृतक के संपर्क, पुराने संबंधों और घटनाक्रम से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस को अरुण और आरोपी दंपती के बीच पुराने संबंधों तथा ब्लैकमेलिंग की जानकारी मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर मुकेश और मनीषा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बोली-साइकिल से करता था अकेली महिलाओं का पीछा… फिर बनाता था शिकार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *